श्री हनुमान चालीसा जी - सम्पूर्ण सरल व्याख्या
श्री हनुमान चालीसा जी प्रभु श्री हनुमानजी की महिमा का अद्भुत स्तुति ग्रंथ है, जिसे गोस्वामी श्री तुलसीदासजी ने रचा है। इसमें 40 चौपाइयाँ हैं, जिनमें प्रभु श्री हनुमान जी की भक्ति, बल, बुद्धि और सेवा भाव का सुंदर वर्णन किया गया है।
श्री हनुमान चालीसा जी का पाठ करने से मन में साहस, आत्मविश्वास और शांति का अनुभव होता है। यह हमें सिखाती है कि सच्ची भक्ति, निःस्वार्थ सेवा और प्रभु के प्रति प्रेम से जीवन में आने वाली कठिनाइयों को भी आसानी से पार किया जा सकता है। यदि हम इसके अर्थ को समझकर इसका पाठ करें, तो यह हमारे जीवन को भक्ति, सकारात्मकता और शक्ति से भर देता है।
इस वेबसाइट पर श्री हनुमान चालीसा जी की हर चौपाई को बहुत ही आसान भाषा में समझाया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति इसे बिना कठिनाई के समझ सके। यहाँ आपको हर चौपाई का सरल अर्थ, गुढ़ अर्थ, आध्यात्मिक भाव और उसका महत्व सीधे और सरल शब्दों में मिलेगा। हमारा प्रयास है कि आप श्री हनुमान चालीसा जी को केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि उसे अच्छी तरह समझ भी सकें।
सभी चौपाइयों को क्रम से और विस्तार से समझाया गया है, ताकि आपको पूरी श्री हनुमान चालीसा जी का अर्थ धीरे-धीरे और स्पष्ट रूप से समझ में आए। अगर आप श्री हनुमान चालीसा जी को आसान और सही अर्थ में समझना चाहते हैं, तो यह वेबसाइट आपके लिए बहुत उपयोगी है।
संपर्क सूत्र - dt.devotion[@]gmail.com
- मंगलाचरण दोहा १: श्रीगुरु चरन सरोज रज
- मंगलाचरण दोहा २: बुद्धिहीन तनु जानिके
- चौपाई १: जय हनुमान ज्ञान गुन सागर
- चौपाई २: राम दूत अतुलित बल धामा
- चौपाई ३: महावीर विक्रम बजरंगी
- चौपाई ४: कंचन बरन बिराज सुबेसा
- चौपाई ५: हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे
